डब्ल्यूएचओ: यमन में हैजे के कारण 1054 लोगों की मौत

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घोषणा की है कि यमन में हैजा फैलने के कारण मृतकों की संख्या 1,054 हो गई है. इसके साथ ही हैजा के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 1,51,000 हो गई है. 27 अप्रैल के बाद से केवल सात सप्ताहों में 22 में से 20 प्रशासनिक क्षेत्रों में हैजा फैल चुका है. डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने कहा था कि हैजा के संदिग्ध मामलों की संख्या अगले छह महीनों में तीन लाख तक पहुंच सकती है.

डब्ल्यूएचओ: यमन में हैजे के कारण 1054 लोगों की मौत
संगठन ने चेतावनी दी है कि यमन में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली चरमरा चुकी है. वर्तमान में जारी संघर्ष के कारण कई अस्पताल बंद हो चुके हैं. उनमें से केवल 45 प्रतिशत का संचालन हो रहा है और वे भी सामान और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं.

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: जर्मनी हवाईअड्डे पर बम की झूठी खबर से रद्द की उड़ानें

देश की कुल आबादी के दो तिहाई यानी करीब 1.9 करोड़ लोगों को मानवीय और सुरक्षा सहायता की जरूरत है. करीब 1.03 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर हैं और 1.45 करोड़ को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है.

Back to top button