बड़ी खबर: जर्मनी हवाईअड्डे पर बम की झूठी खबर से रद्द की उड़ानें

नई दिल्ली: जर्मनी के स्टटगार्ट हवाईअड्डे पर बम की झूठी चेतावनी के कारण उड़ानों को निलंबित कर दिया गया. जर्मन मीडिया बिल्ड के अनुसार, दो यात्रियों के बीच हुई बहस के बाद एक यात्री ने दूसरे पर आरोप लगाया कि उसने विमान में हमले की योजना बनाई है. यात्री के इस आरोप के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़े: पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीता पाकिस्तान, भारत को एहसास करवाया : #बच्चा बड़ा हो गया है!
वारना के लिए जाने वाले बुल्गारियाई विमान को खाली करा लिया गया और उसकी गहन तलाशी ली गई. सामानों की फिर से जांच की गई. इस घटना के कारण अन्य उड़ानों को भी निलंबित कर दिया गया. संघीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह चेतावनी झूठी साबित हुई.





