ठंड में गुनगुने पानी में नमक डालकर नहाएंगे तो होंगे ये 7 फायदे…

ठंड के मौसम में हर तरह की स्किन वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रुखी त्वचा वाले लोगों के लिए तो ये मौसम परेशानी का सबब बन जाता है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, उनकी स्किन और ड्राई होती जाती है.ठंड में गुनगुने पानी में नमक डालकर नहाएंगे तो होंगे ये 7 फायदे...

इस मौसम में अक्सर गर्म पानी से नहाने की हिदायत दी जाती है. पर क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाने से कई गुना बेहतर है गुनगुने पानी से नहाना, जिसमें नमक मिलाया गया हो.

क्यों है जरूरी 
दरअसल ठंड के मौसम में त्वचा में कई बदलाव आते हैं. स्किन रूखी होने लगती है. कई लोगों को ठंड के मौसम में स्किन पर दरारें भी आने लगती हैं.

क्या हैं फायदे
– नमक में मिनरल्स होता है जो स्किन के रोमछिद्रों तक जाते हैं और सफाई करते हैं. स्किन में किसी प्रकार का इंफेक्शन हो तो नमक के पानी से नहाना बहुत फायदेमंद होता है.

– कई शोधों में ये बात सामने आई है कि गुनगुने पानी के साथ नमक डालकर नहाने से स्ट्रेस दूर होता है.

– स्किन के दाग व झुर्रियां ठीक होती हैं.

– जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है. खासकर जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उन्हें इसी तरह के पानी से नहाना चाहिए. मांसपेशियों में दर्द होने पर आराम मिलता है.

– डेड स्किन पूरी तरह से निकल जाती है.

– आयुर्वेद में भी बताया गया है कि गर्म पानी से शरीर के पसीने और गंदगी से जमा कीटाणुओं मरते हैं.

– खांसी और सर्दी होने पर गर्म पानी से नहाना फायदेमंद होता है.

Back to top button