ठंड के मौसम में आपकी त्वचा भी हो जाती है शुष्क और लाल तो इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों के मौसम में त्वचा का लाल और शुष्क होना आम समस्या है। इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं त्वचा की नमी को छीन लेती है। जब आपकी त्वचा को पूर्ण रूप से हाइड्रेशन नहीं मिल पाता है तो त्वचा में ऐसे बदलाव दिखने लगते हैं और खासतौर पर ये समस्या तब बढ़ जाती है जब आपकी त्वचा सेंसेटिव हो। त्वचा में आया लालपन इन्फ्लेम्शन की तरफ इशारा करता है। आपके त्वचा के लाल होने के पीछे दूसरे कारण भी हो सकते हैं, जैसे एंटी बैक्टीरियल साबुन, डिटर्जेंट या केमिकल युक्त साबुन।ठंड के मौसम में आपकी त्वचा भी हो जाती है शुष्क और लाल तो इन बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में त्वचा के लालपन को कम करने के लिए मार्किट में कई तरह के लोशन और क्रीम उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आपको इस मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बेहद आसान से टिप्स दे रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप सर्दियों में कर सकते हैं और त्वचा संबंधी परेशानी से बच सकते हैं।

मॉइशचराइज

ये पहला, ज़रूरी और सबसे बेसिक टिप है जिसे आपको फॉलो करना चाहिए। त्वचा पर दिखने वाला लालपन ये इशारा करता है कि आपकी स्किन डीहाईड्रेटेड है और उसे हाईड्रेशन की सख्त ज़रूरत है। त्वचा के लाल हो जाने की वजह से उस जगह पर निशान या धब्बा भी बन सकता है। आप अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मॉइशचराइजर चुन सकते हैं और त्वचा को लाल होने से बचाने के लिए आप दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा की सौम्य तरीके से केयर करें

आपको इस मौसम में त्वचा का थोड़ा बेहतर और सौम्य तरीके से ख्याल रखना होगा। आपकी त्वचा पहले ही सेंसेटिव स्थिति में पहुंच गयी है इसलिए उसपर आप ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करेंगे तो वो डैमेज और खुजली को बढ़ा देगा। आपको रोज़ाना अपनी त्वचा को साफ़ करने की ज़रूरत है लेकिन ये काम सतर्क होकर करें। त्वचा को ज़्यादा ना रगड़ें। सौम्य तरीका अपनाएं और त्वचा को सुखाने के लिए मुलायम तौलिए का प्रयोग करें।

अपनी डाइट का रखें ख्याल

बाहर से त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ये भी ज़रूरी है कि आप अंदर से भी हेल्दी हों। ऐसा माना जाता है कि इस मौसम के दौरान आपका इम्युनिटी लेवल नीचे गिर जाता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि आप अपना खानपान सही रखें। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाना इसमें आपकी मदद कर सकता है। आप अपनी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए गाजर, बेरीज़, चुकंदर आदि खा सकते हैं। 

Back to top button