ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार गा सकती हैं सील मछलियां, देखें Video

आज तक आपनी मछलियों की कई प्रजातियों के बारे में पढ़ा, सुना और देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जिस मछली के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में आपने यकीनन पहले कभी नहीं सुना होगा।
स्कॉटलैंड के अनुसंधानकर्ताओं ने धूसर रंग वाली सील मछली पर एक अध्ययन किया है, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि ये मछली इंसानी आवाज और ‘ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार’ जैसे धुनों की नकल कर सकती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रूयज के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन प्रशिक्षित सीलों को लोकप्रिय धुनों के हिस्से की नकल करते हुए दिखाया। अनुसंधानकर्ताओं की टीम द्वारा पता लगाए गए तथ्य बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुए।
https://youtu.be/KJwdRTgsErA
इस अध्ययन ने अनुसंधानकर्ताओं को वोकल लर्निंग और इंसानी भाषा के विकास को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया। मछली के गाना गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस अनुसंधान में यह निकलकर सामने आया कि बोलने में होने वाली परेशानियों के अध्ययन में भी यह सील मछली महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि यह भी उसी तरह से वाक् नली का इस्तेमाल करती है जैसे मनुष्य करते हैं।