ट्रेंड के हिसाब से बदलें अपना लुक

सभी लड़कियां हमेशा खूबसूरत और फैशनेबल दिखना चाहती हैं. खूबसूरत और फैशनेबल दिखने के लिए सबसे जरूरी है कि आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का पता हो. फैशन के बारे में पूरी जानकारी रखने के लिए आसपास नजर रखें. हमेशा नेट पर लेटेस्ट फैशन सर्च करते रहें. फैशन मैगजीन पर फैशन अपडेट्स देखते रहे. बदलते ट्रेंड के अनुसार अपने लुक में भी बदलाव करते रहना चाहिए. ट्रेंड के हिसाब से बदलें अपना लुक

1- अगर आप हमेशा छोटी बिंदी लगाती हैं या कभी बिंदी नहीं लगाती हैं तो कहीं पार्टी फंक्शन में जाने से पहले अपने माथे पर बड़ी बिंदी लगाएं. ऐसा करने से आपका लुक पूरी तरह से चेंज हो जाएगा और आप दूसरों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे. 

2- आजकल ज्यादातर लड़कियों को शॉर्ट ड्रेसेस पहनना पसंद होता है. अगर आप छोटी ड्रेस पहन रहे हैं तो अपने एक पैर में पायल पहने. इससे आपका लुक खूबसूरत हो जाएगा. 

3- अपनी सिंपल सी आउटफिट पर कर्णफूल पहनकर आप अपने लुक को पूरी तरह से चेंज कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने कानों में बड़े-बड़े झुमके या बड़े आकार के स्टड्स भी पहन सकती हैं. ऐसा करने से आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे. 

4- आजकल कॉकटेल रिंग्स का ट्रेंड बहुत चल रहा है. आप इसे इंडो वेस्टर्न या इंडियन लुक के साथ कैरी कर सकती हैं. 

5- अगर आप अपनी नाक में पुरानी डिजाइन वाली चांदी की छोटी सी नथ पहनती हैं तो इससे आपके चेहरे में एक अलग आकर्षण पैदा होगा.

Back to top button