ट्रक के वजन से गिरा 90 साल पुराना पुल, नवादा-गया रोड पर आवाजाही बाधित

  • नवादा. बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धनार्जन नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल मंगलवार को गिर गया। करीब 90 साल पुराना पुल काफी पहले ही कमजोर हो गया था। पुल की खराब हालत को देखते हुए पास में ही एक नया पुल का बनाया गया। एक साल के यह नया पुल बनकर तैयार है, लेकिन उसके लिए एप्रोच रोड नहीं बना। एप्रोच रोड के अभाव में लोगों को पुराने जर्जर पुल से गुजरना पड़ता था।
    ट्रक के वजन से गिरा 90 साल पुराना पुल, नवादा-गया रोड पर आवाजाही बाधित
    मंगलवार सुबह करीब 3 बजे ट्रक पुल पर जैसे ही चढ़ा उसके वजन से पुल कांपते हुए गिरने लगा। पुल गिरता देख ड्राइवर ने ट्रक को रोक दिया और सहायक के साथ बाहर आ गए। सुबह पुल को गिरा देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुल गिरने के चलते नवादा- गया रोड पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
Back to top button