टोटका: इस तरह एक नींबू बना सकता है आपके सारे बिगड़े काम…

कहते हैं कि स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो नींबू बहुत ही लाभदायक होता है इसी के साथ यदि तंत्र विद्या के अनुसार नींबू में आपके भारी से भारी संकट दूर करने की क्षमता भी मिल जाती है और साथ ही यह नींबू आपको मालामाल भी बना सकता है कैसे वह हम आपको बताते हैं.टोटका: इस तरह एक नींबू बना सकता है आपके सारे बिगड़े काम...

अगर आपके व्यापार में परेशानी आ रही है तो इसके लिए आपको एक नींबू लेना है और इसे दुकान की चारों दीवारों से स्पर्श कराने के बाद चार टुकड़ों में अच्छे से काट कर किसी चौराहे पर चारों दिशाओं में एक-एक करके फेंक देना है इससे लाभ मिलेगा.

अगर आपके घर में किसी बच्चे या बड़े व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है और वो औषधियों से ठीक नहीं हो रहा है तो उसके सिर से पैर तक सात बार नींबू वार लीजिए और उस नींबू के चार टुकड़े कर किसी सुनसान स्थान या किसी तिराहे पर फेंक दें.

अगर सुई लगा नींबू किसी बीमार व्यक्ति के सिर पर से 7 बार वार (उसार) कर चौराहे पर रख देंगे तो बीमरी खत्म हो जाती है और जो व्यक्ति उस नींबू को पार कर चला जाएगा सारी बीमारी उस व्यक्ति को लग जाती है.

ध्यान रहे नींबू के टोटके करते समय कोई भी टोटका करने के बाद नींबू फेंके तो पीछे मुड़कर कभी न देखें बल्कि सीधे अपने घर की तरफ चले जाएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ कर ‘ॐ श्री हनुमते नम:’ मंत्र का 108 बार जप करके नींबू को अपने साथ लेकर जाएं. इससे आपका काम अवश्य बन जाएगा.

Back to top button