टॉयलेट में लड़की के साथ हुआ ऐसा हादसा, बुलाना पड़ गया प्रशासन को

कई बार हमें ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है जिसकी हम कल्पना भी नहीं करते। एक ऐसी ही घटना चीन की लड़की के साथ हुई। इस लड़की का पैर टॉयलेट में जाकर फंस गया। जिसकी वजह से वह घंटों वहीं बैठी रही। लड़की का पैर निकालने के लिए पहले घर वालों ने सारी कोशिश आजमाई लेकिन पैर टस से मस नहीं हुआ। 

प्रशासन को बुलाना पड़ गया..

आसपास के लोग भी वहां आ गए और वहां भीड जमा हो गई। बाथरूम में थोड़ी देर बाद लोगों को घुटन महसूस होने लगी और उस महिला की हालत खराब हो लगी। सारी कोशिशें फेल होने के बाद प्रशासन से मदद की गुहार लगाइ गई। प्रशासन की टीम के लोगों ने भी घंटो की मशक्कत की लेकिन फिर भी उसका पैर नहीं निकाला।

टॉयलेट सीट तोड़ना पड़ा..

आखिरकार टॉयलेट की सीट को तोडने का फैसला किया गया लेकिन इसमें डर इस बात का था कि लड़की के पैर में चोट आ सकती थी लेकिन इसके अलावा कोई और रास्ता न था। कई उपकरणों का यूज कर सीट को तोड़ दिया गया। करीब 6 घंटे बाद महिला का पैर से गढ्ढे से निकाल लिया गया और उसको कोई चोट भी नहीं आई। 
 
Back to top button