टेंशन दूर करना है तो हास्य योग करना है

चेहरे की दमकती हुई हंसी आपकी सारी थकान दूर कर सकती है। हंसने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोगों का निवारण हो जाता है। इ​सलिए यदि अच्छी सेहत पानी तो जीवन में हास्य का होना जरूरी है। यहां तक की कहा जाता है ​कि ​यदि व्यक्ति टेंशन या डिप्रेशन में तो उसका कारगर इलाज जितना दवा नहीं है उससे ज्यादा हास्य को अपनाकर किया जा सकता है। दवा से ज्याद जीवन में हास्य को अपनाकर शरीर और मन को में शांति मिलती है। इसके लिए योग में भी इसकी महत्ता का वर्णन है। व्यक्ति हास्य योग का अभ्यास कर अपने जीवन से तनाव को दूर कर सकता है।

कैसे करें हास्य योग : योग शिक्षकों का कहना है कि यदि व्यक्ति अकेले में या सामूहिक रूप से निष्प्रयोजन हंसे। छोटी छोटी बातों को भी हंसने का कारण बनाकर जोर से हंसने का अभ्यास करें। शुरू में यह अजीब लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे असली में हंसते रहने की आदत पड़ जाएगी, जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।
हास्य योग का ये छोटा-सा प्रयास ही आपके जीवन में बदलाव ले आएगा। यदि स्वयं को दुख-दर्द से दूर रखना है तो अपने आस—पास हंसी और मुस्कुराहट का वातावरण निर्मित करें। हास्य योग से आपका दिल, दिमाग और रक्त तो स्वस्थ और शुद्ध बना रहता ही है इसके साथ पेट सहित पूरे शरीर में हंसने से उत्पन्न खिंचाव से शरीर का एक—एक अंग स्वस्थ हो जाता है। व्यक्ति ​​बिना व्यायाम किए ही युवा बना रह सकता है।
इसलिए प्रतिदिन सुबह, दोपहर, शाम और रात को सोने से पहले या जब भी मन कर जाए तब एक बार अकेले में और फिर सामूहिक रूप से खिलखिलाकर जोर—जोर से हंसे । हंसी ही एक ऐसा उपाय है जिससे व्यक्ति अपने जीवन से सभी तरह के तनाव और थकान को दूर कर अपने जीवन को निखार सकता है और उसे एक नयी गति प्रदान कर सकता है।

Back to top button