टीम इंडिया ने फिल्मी स्टाइल में मनाया ODI सीरीज़ जीत का जश्न,

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी वनडे अपने नाम करके टीम इंडिया ने वेलिंगटन में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान हाल ही में रिलीज हुई उरी फिल्म के डायलॉग को यहां भारतीय खिलाड़ी दोहराते नजर आए। जब भारतीय टीम के खिलाड़ी जीत के बाद ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवा रहे थे तब उन्होंने अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म उरी के डायलॉग को बार-बार दोहराया।

बीसीसीआइ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें केदार जाधव जोशिले अंदाज में हाउज द जोश का नारा लगा रहे हैं और फिर टीम के दूसरे खिलाड़ी हाई सर का नारा बुलंद करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से प्रचलित हो रहा है।
बीसीसीआइ ने इस वीडियो को पोस्ट करते लिखा कि टीम में जोश हाई लग रहा है। इस वीडियो में बीसीसीआइ ने विक्की कौशल को भी टैग किया। इसके बाद विक्की कौशल ने भी उस वीडियो को अपने अकाउंट से पोस्ट किया और लिखा कि हमारी भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा से देश के जोश को काफी ऊपर रखती है और हमें गर्व की अनुभूति कराती है। इस शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई।

Back to top button