टीम इंडिया को हराने वाली टीम जीतेगी वर्ल्ड कप: माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा है कि जो भी टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत को हराने में कामयाब हो पाएगी, वो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम करेगी. वॉन ने ट्वीट किया, ‘मैं इस बात पर टिका रहूंगा… जो टीम भारत को हराएगी वो विश्व कप जीतेगी.’

दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अबतक अजेय है. मौजूदा वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली वह इकलौती टीम है. गुरुवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से करारी शिकस्त दी.

भारत फिलहाल छह मैचों में पांच जीत दर्ज कर 11 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है.

इस बीच सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी ट्वीट करके भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘इसी तरह से प्रदर्शन का स्तर ऊंचा करते रहो. शाबाश.

‘वीडियो: इस दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा पांड्या मुझे दे दो इंडिया, फिर देखो कमाल…

सुरेश रैना ने कहा, ‘ऐसा कहा जाता है कि एक सफल टीम का संतुलित होती और उसमें सभी एक-दूसरे की मदद करते हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारतीय टीम ने 30 रन कम बनाए हैं, लेकिन गेंदबाजों ने जिम्मेदारी ली. खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. बहुत बढ़िया युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी.’

भारत ने इंडीज टीम को जरूर शिकस्त दी है, लेकिन इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर संकट में दिखी. कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम के बल्लेबाजों को स्थिति के हिसाब से खेलना और अपने खेल को पहचानना सीखना होगा.

Back to top button