टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या होंगी हाल, ऋषभ पंत से जुड़ा है कनेक्शन

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम प्रबंधन को ऋषभ पंत से नंबर-6 पर बल्लेबाजी कराने का सुझाव दिया है। गावस्कर ने कहा कि पंत के रहने से टीम इंडिया के पास बल्लेबाज का विकल्प बढ़ जाता है। लिटिल मास्टर ने ध्यान दिलाया कि मौजूदा सीरीज में पंत ने कई बार अच्छी शुरुआत हासिल की और सिडनी में रिकॉर्ड शतक जमाकर उन्होंने अपनी काबिलियत दर्शाई।टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या होंगी हाल, ऋषभ पंत से जुड़ा है कनेक्शनमौजूदा सीरीज के पहले तीन टेस्ट में अपना विकेट थ्रो करने का आरोप झेलने वाले पंत ने सिडनी में नाबाद 159 रन की उम्दा पारी खेली। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सात विकेट पर 622 रन का हिमालयीन स्कोर खड़ा किया। पंत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 204 रन की साझेदारी की।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘अगर आप टीम का बेहतर संयोजन देखना चाहें तो पंत को नंबर-6 पर बल्लेबाजी कराना चाहिए। प्रत्येक मैच में उन्होंने 30 से 40 रन का योगदान दिया। सिडनी में उन्होंने नाबाद 159 रन बनाए। इससे पहले वह शुरुआत हासिल कर रहे थे, जिससे वह नंबर-6 के लिए उपयुक्त बल्लेबाज नजर आते हैं। आप नंबर-6 पर उन्हें जितनी जिम्मेदारी सौंपेंगे, वह उतनी बार अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में कामयाब होंगे।’

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से पंत के बाहर होने के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज जल्द ही सीमित ओवर सीरीज में टीम इंडिया के स्थायी सदस्य होंगे। उन्होंने कहा, ‘जल्द ही वह समय आएगा जब पंत तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। मगर यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने उम्दा पारी टेस्ट में खेली।’

गावस्कर ने कहा, ‘मेरे ख्याल से भारत को पहले टेस्ट टीम पर ध्यान देना चाहिए और इसके बाद वन-डे टीम पर। वह दिन दूर नहीं जब पंत टीम इंडिया के नियमित सदस्य होंगे। हम सभी जानते हैं कि एमएस धोनी आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद खेलते नजर नहीं आएंगे। पंत को अगले सीजन में जिम्मेदारी मिलेगी।’

Back to top button