पश्चिम बंगाल: टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या के जुर्म में 2 बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार…

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों के बाद भी राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के एक कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं से निमता पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की मंगलवार रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

मारे गए 44 वर्षीय टीएमसी कार्यकर्ता का नाम निर्मल कुंडु है. निर्मल कुंडू उत्तरी दुमदुम नगरपालिका के वार्ड नम्बर 6 के अध्यक्ष थे. पटना इलाके में जब वह कुछ लोगों के साथ कम कर रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

जन्मदिन पर केक और बिरयानी लेने गए दादा पर इलाके के ही एक युवक ने चलाई गोली, जानें क्यों?

गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था. घायल कार्यकर्ता के सिर में गोली मारी गई थी जिसकी वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल में ही मौत हो गई.

पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा

Back to top button