ऐसे झटपट बनायें टेस्टी पनीर जलफरेजी, खाकर दुश्मन भी करेंगे तारीफ

आपने आज तक अपने घर में कड़ाही पनीर, मटर पनीर और पालक पनीर की सब्जी तो बनाई होगी लेकिन पनीर जलफरेजी शायद ही कभी बनाई हो। पनीर जलफरेजी बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। इसे बनाना भी बहुत आसान है आइए आपको बताते हैं पनीर जलफरेजी बनाने की विधि…..ऐसे झटपट बनायें टेस्टी पनीर जलफरेजी, खाकर दुश्मन भी करेंगे तारीफ

 

सामग्री :-

पनीर – 300 ग्राम
जीरा – 1 चम्मच
प्याज – 1/2 कप कटा हुआ
अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारिक कटी हुई
शिमला मिर्च – 100 ग्राम
टमाटर का रस – 1/4 कप
नमक स्वादअनुसार
गरम मसाला पाऊडर – 2 चम्मच
कश्मीरी मिर्च पाऊडर – 2 चम्मच
टमाटर – 3 कटे हुए
धनिया पत्ती

ये भी पढ़ें: 2019 में उडेंगी कारें, इस कार में कर सकते हैं हवाई सैर

 

विधि :-

सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें। गर्म तेल में जीरा, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर का रस, अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, नमक और मिर्च पाऊडर डालकर इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर फ्राई करें।

फ्राई होने के बाद इसमें पनीर और टमाटर के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लें। इसके ऊपर से गरम मसाला छिड़के और थोड़ी देर पकने दें।

ये भी पढ़ें: पद्मावती पर बवाल बढ़ा, राजपूत करणी सेना की ओर से बड़ा बयान, काट लेंगे दीपिका की नाक

पनीर जलफरेजी बनकर तैयार है। हरे धनिए से गार्निश करके गरमागरम पनीर जलफरेजी को चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

Back to top button