ज्योतिष के अनुसार, कहीं आपकी कुंडली में भी तो नही हैं स्त्री ऋणदोष…
ज्योतिष में बताए पितृ दोष, कालसर्प दोष, मांगलिक दो आदि के बारे में तो हम में से बहुत से लोगों ने सुना ही होगा। परंतु क्या आपने कभी स्त्री ऋणदोष के बारे में सुना है।या आप जानते हैं कि ये दोष होने पर आपको किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं, कि आखिर ये स्त्री ऋणदोष क्या है और कैसे ये किसी भी हंसते-खेलते इंसान के जीवन में मुसीबतें भर देता है।
ज्योतिष के अनुसार स्त्री ऋणदोष बहुत ही बुरा माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि स्त्री ऋणदोष होने पर लड़का चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, उसे लड़की का साथ नहीं मिलता। हमारे कहने का मतलब ये है कि स्त्री ऋणदोष होने पर लड़के की शादी नहीं होती। ऐसी दशा में लड़के की शादी में कई तरह की समस्याएं आन लगती हैं।
इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि स्त्री ऋणदोष होने पर अगर शादी हो भी जाए तो पति को कभी पत्नी का प्यार नसीब नहीं हो पाता। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि ऐसे हालातों में पत्नी कभी भी अपने पति की इज्ज़त नहीं करती न ही उसके मान-सम्मान का ध्यान रखती है।
मान्यता है कि स्त्री ऋणदोष होने पर वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। इस दोष का शिकार पति की पत्नी सदैव उस पर शक करती रहती है। माना जाता है कि पति चाहे जितनी भी कोशिश कर ले उसे अपनी पत्नी से प्यार नहीं मिल पाता। साथ ही ऐसे पति-पत्नी के बीच बात-बात पर लड़ाई भी खूब होती है। मालूम हो कि स्त्री ऋणदोष होने पर व्यक्ति को पत्नी के अलावा मां, बहन और अन्य स्त्रियों से भी सम्मान नहीं मिलता।
स्त्री ऋणदोष दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इसके लिए सबसे पहला उपाय यह है कि आप स्त्रियों का सम्मान करना सीखिए। आप भूलकर भी किसी स्त्री का अनादर मत कीजिए। साथ ही किसी स्त्री की पीठ पीछे भी बुराई न करें। एक अन्य उपाय में 11 छोटी कन्याओं को रविवार के दिन भोजन कराने के लिए कहा गया है। बच्चियों को भोजन में उड़द, सरसों और दूध से बनी मिठाई खिलाएं। एक अन्य उपाय में किसी गरीब बच्ची की मदद करने के लिए कहा गया है।





