ज्यादा स्नैक्स खाने से हो सकती है ‘इमोशनल ईटिंग’ बीमारी

कभी बिना सोचे समझे खूब सारा स्नैक्स, चॉकलेट या मीठा खाया है। कभी ना कभी ऐसा जरूर किया होगा, जब भूख भी ना लगी हो और बिना सोचे समझे आपने खूब सारा खा लिया हो। ऐसा बार-बार करने का मतलब है कि आप खुद पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। इसे ही ‘इमोशनल ईटिंग’ कहते हैं। जानिए क्या हैं इसके लक्षण। 

इमोशनल ईटिंग के मामले में इसे नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके मुख्य कारणों में से एक यह है कि ये अक्सर अनजाने में शुरू होता है। ऐसा होता है कि आपका पेट भर गया हो फिर भी आप खाना चाह रहे हों या हो सकता है कि फिल्म देखने के दौरान आप खूब सारा खा लें, लेकिन आपको पता ही न चले कि आप कितना खा चुके हैं। हम इमोशनल ईटिंग में अक्सर इसलिए शामिल हो जाते हैं क्योंकि खाने को एक सांत्वना के रूप में देखते हैं। लोग चॉकलेट बार या आइसक्रीम टब  को अपनी परेशानियों से उभरने का एक जरिया समझने लगते हैं। 
Back to top button