जो पुरूष रखते हैं पराई स्त्री पर नजर वो कभी नहीं बन पाते……

 प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अलग पहचान होती है, कोई अपनी अच्छाईयों के लिए जाना जाता है तो कोई अपनी बुरी आदतों के कारण लोगों की नजर में आता है। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसे समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है। ऐसा व्यक्ति जीवन भर सुखी रहता है। वहीं जिस व्यक्ति के अंदर अवगुण होते हैं वह ​जीवन भर दुखी रहता है और उसे लोगों का तिरस्कार सहना पड़ता है।जो पुरूष रखते हैं पराई स्त्री पर नजर वो कभी नहीं बन पाते......

यही नहीं कुछ अवगुण तो ऐसे होते हैं जो व्यक्ति को गरीबी तक ले जाते हैं। रामचरित मानस में भी ऐसे लोगों का वर्णन किया गया है जो अपने दुगुर्णों के कारण कभी भी अमीर नहीं बन पाते हैं और जीवनपर्यन्त और मृत्यु के पश्चात भी दुख भोगते हैं, आइए आपको बताते हैं इन अवगुणों के बारे में  …………….

पुरूष का सबसे बड़ा अवगुण होता है किसी पराई स्त्री पर नजर रखना, शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर किसी पराई ​स्त्री पर नजर रखता है। वह कितने ही प्रयास क्यों न कर ले, धनवान नहीं बन पाता है। अगर वह किसी भी प्रकार से पैसे कमा भी ले तो वह ज्यादा समय तक उसके पास टिकते नहीं है। समय रहते अगर वह अपनी इस आदत में सुधार नहीं करता है तो उसके धन, वैभव के साथ ही उसका पद, प्रतिष्ठा और सम्मान सब चला जाता है। ऐसे लोगों के पास अगर धन हो तो वो धन व्यभिचार में नष्ट हो जाता है।

इसी के साथ नशा करने वाले और अभिमान से पूर्ण व्यक्तियों के पास भी धन नहीं टिकता है, जो व्यक्ति लालची होता है वह जितना धन को पास रखने का प्रयास करता है धन उससे उतना ही दूर भागता है

Back to top button