जॉब और एजुकेशन के बीच बैठाना है तालमेल तो ये करें उपाय

एphpThumb_generated_thumbnail (54)जेंसी/अक्सर हम लोग काम के साथ-साथ पढाई भी कॉन्टीन्यु रखना चाहते है लेकिन आम तौर पर जॉब और पढाई में सामंज्स्य बैठाना हमारे लिए काफी मुश्किल भरा होता है ।
 
ऐसे में हम आपको पढाई और जॉब के बीच में बैलेंस बनाने वाले कुछ आसान से उपाय बता रहे है जिनके जरिए आप यह आसानी से कर सकते है । 
 
1. पढाई के साथ नौकरी के दौरान इस बात का  ध्यान रखें कि जॉब के चलते आप पढ़ाई को हल्के में नही लें। पढाई को जॉब से ज्यादा प्राथमिकता दें।  अच्‍छी शिक्षा आपको बेहतर नौकरी दिलाने में हमेशा सहायक होती है।
 
2.  अपने रोजाना के रूटीन का ध्‍याप रखें. दोस्‍तों के साथ घूमना, टीवी देखना इन सारे कामों को करना नहीं छोड़ें लेकिन समय का ध्‍यान जरूर रखें।
 
3. पढाई के साथ जॉब करने के लिए सबसे जरूरी है टाइम मैनेजमेंट, आप अपने टाइम सही तरीके से बांटे और उस पर अमल भी करें।
 
4. अगर आप आगे चलकर यदि टीचर बनना चाहते हैं, तो घर पर ट्यूशन पढ़ाने की पार्ट टाइम जॉब शुरू कर दें। ये आपको करियर में आगे चलकर नया अनुभव देगी।
 
5. पढाई के बाद बचे हुए वक्त में ही नौकरी के बारे में सोचें। अच्छा होगा कि पढाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करें, न की फुल टाइम।
 
 इन बातों को ध्यान में रखकर आप भविष्य में बेहतर नौकरी और बेहतर शिक्षा के बीच सामंज्स्य बिठा पायेंग। बस ध्यान रखें की कहीं आप जॉब के चक्कर में अपनी एजुकेशन से तो समझोता नही कर  रहे है । 
Back to top button