जूते बदल सकते हैं आपकी किस्मत,बस रखना होगा यह ध्यान

दुनियाभर में ना जाने कितने ही लोग हैं जो अलग-अलग रंगो और डिजाइन के जूते पहनते हैं ऐसे में हम सभी जूते उसके रंग या डिज़ाइन देखकर पसंद करते हैं और खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते है की जूते भी आपके ग्रहों पर असर डालते हैं कैसे वह हम आपको बताते हैं. कहा जाता है आपके पैरों पर शनि गृह का अधिपत्य होता है और इस कारण आपके जूते भी शनि गृह के आधीन ही होते है और आपके जूतों का रंग, आकर और डिज़ाइन भी इस ग्रह पर जाने अनजाने असर डालता है.जूते बदल सकते हैं आपकी किस्मत,बस रखना होगा यह ध्यान

ज्योतिषों के अनुसार नौकरीपेशा लोगों के लिए अपने कार्यक्षेत्र में भूरे या ब्राउन रंग के जूते पहन कर जाना शुभ नहीं माना जाता है. इसी के साथ जो लोग चिकित्सा के क्षेत्र में हैं या लोहे के काम से जुड़े हैं उन लोगों को कभी भी सफ़ेद रंग के जूते नहीं पहनना चाहिए. कहते हैं बैंक में काम करने वाले व्यक्तियों को या अध्यन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी भूरे रंग के जूते धारण नहीं करना चाहिए.

इसी के साथ अगर कोई आपको जूते तोहफे में देता है तो वो जूते कभी भी नहीं पहनने चाहिए क्योंकि वह जूते बीमारियों को बुलावा देते हैं और इस बात का ख़ास ध्यान दिवाली पर रखे. अब बात करें चोरी होने की तो वैसे तो चोरी होना किसी भी तरह से बुरा और अशुभ माना जाता है पर अगर आपके जूते या चप्पल चोरी हो जाये तो ये शुभ संकेत है. वहीं अगर शनिवार के दिन आपके चमड़े चमड़े के जूते चोरी हो जाए तो समझ लीजिए आपका भाग्य उदय होने वाला है.

Back to top button