जीत के साथ ख़ास मुकाम पर पहुंचे मलिंगा, ऐसे अनोखे रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए दो ओवर में 5 रन देकर दो विकेट चटकाए और साथ ही आईपीएल में एक नया मुकाम भी हासिल किया.
मलिंगा ने जैसे ही श्रेयस अय्यर का विकेट चटकाया उनके नाम आईपीएल में एक नया मुकाम दर्ज हो गया. वो आईपीएल में 150 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज़ बने. अय्यर आईपीएल में मलिंगा के 150वां शिकार बने.
मलिंगा ने आईपीएल में अबतक 105 मैच खेले हैं जिनमें 18.47 की औसत और 6.84 की इकोनॉमी से 151 विकेट हासिल किए हैं. आईपीएल में विकेट लेने के मामले में मलिंगा के बाद अमित मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं. मिश्रा ने 123 मैच में 133 विकेट लिए हैं.
यह भी पढ़े: कांग्रेस की इस खुबसूरत महिला नेता का अश्लील वीडियो पॉर्न साइट पर हुआ अपलो
उन्होंने यह कारनामा 23वीं पारी में किया. वह आईपीएल में सबसे तेज़ एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उनसे जल्दी शॉन मार्श ने आईपीएल में एक हज़ार रन पूरे किए थे. मार्श ने यह उपलब्धि 21वीं पारी में हासिल की थी.
एक अनोखा रिकॉर्ड
मुंबई और दिल्ली के बीच हुए आईपीएल मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना. दिल्ली के सभी बल्लेबाज़ कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौटे. यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा मौका था जब किसी टीम के सभी खिलाड़ी कैच आउट हुए हों. इससे पहले आईपीएल में ऐसा वाकया इसी सीज़न में दिल्ली और पुणे के बीच खेले गए मैच में हुआ था. जब दिल्ली के खिलाफ पुणे के सभी दस बल्लेबाज़ कैच आउट हुए थे.
इस शर्मनाक लिस्ट में जुड़ें सैमसन
दिल्ली के ओपनिंग बैट्समैन संजू सैमसन पारी की पहली गेंद पर मैक्कलेघन की गेंद पर कैच आउट हुए. वो मौजूदा सीज़न में पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के हाशिम अमला और मुंबई इंडियंस के पार्थिव पटेल पारी की पहली बॉल पर अपना विकेट गंवा चुके हैं.





