जीत के बाद भी विराट कोहली को नही हुई खुशी नसीब, लगा ये बड़ा ‘ग्रहण’

IPL 2019 में लगातार छह हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को शनिवार को पहली जीत मिली. कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम इस जीत का जश्न भी ठीक से नहीं मना पाए कि उनके लिए एक बुरी खबर आ गई. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया.
आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह इस सत्र में टीम का पहला अपराध था. कोहली पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है.’ इससे पहले अजिंक्य रहाणे (राजस्थान रायल्स) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) पर भी जुर्माना हो चुका है.
टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं : कोहली
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन अब वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. बेंगलोर ने शनिवार को यहां खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी.
सहवाग के इस बयान से हिल गया क्रिकेट जगत, कहा- धोनी पर जुर्माना काफी नहीं, लगना चाहिए था…
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, ‘इस समय इंटरव्यू देना बहुत अच्छा लग रहा है. मैच जीतकर बहुत खुशी हुई. पिछले कुछ मुकाबलों में किस्मत हमारे साथ नहीं थी. यह नहीं कहूंगा कि हम हर मैच में बदकिस्मत थे, लेकिन हमें कुछ मैच जीतने चाहिए थे. इतनी निराशा झेलने के बाद, लड़के फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमने इसी बारे में बात की.’
कोहली ने मैच की स्थिति पर कहा, ‘हमने सोचा था कि 190 का स्कोर अच्छा होगा और हम उन्हें 170 पर ही रोकने में कामयाब रहे. आठ ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लेना बेहतरीन प्रदर्शन था. हम जानते थे कि क्रिस गेल अंत तक बल्लेबाजी करेंगे. हमें डॉट बॉल डालने के बहुत मौके मिले. हम जानते थे कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो हम उन्हें रोक सकते हैं.’ इस जीत के बावजूद बेंगलोर दो अंकों के साथ आखिरी पायदान पर बना हुआ है.





