जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, उसी के प्यार में पागल होकर किये ये काम

‘मिस्टर इंडिया’, ‘नो एंट्री’, ‘जुदाई’ और ‘वांटेड’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले बोनी कपूर आज अपना 64वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अनिल कपूर-संजय कपूर के बड़े भाई और श्रीदेवी के पति बोनी ने अपनी पहली फिल्म 1980 में बनाई थी। इस फिल्म का नाम ‘हम पांच’ था। बोनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।
 जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, उसी के प्यार में पागल होकर किये ये काम अब बोनी के बेटे अर्जुन कपूर में नाम कमा रहे हैं। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी।
कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए बोनी ने जल्दबाजी में उनसे साल 1996 में शादी कर ली थी। अब बोनी और श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए। इन दोनों की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प और मजेदार है।जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, उसी के प्यार में पागल होकर किये ये काम बोनी के जन्मदिन पर दोनों की लवस्टोरी से जु़ड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं। बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक हैरतंगेज कदम उठाया था। जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, उसी के प्यार में पागल होकर किये ये काम ये बात तब की है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, उसी के प्यार में पागल होकर किये ये काम

बोनी कपूर को देखिए, वो श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल थे कि श्रीदेवी की मां ने उनसे जितनी फीस मांगी थी वो उससे भी ज्यादा फीस देने के लिए तैयार हो गए। ये सब उन्होंने इसलिए किया जिससे वो श्रीदेवी के साथ समय बिता सकें। लेकिन बोनी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई थी।
 जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, उसी के प्यार में पागल होकर किये ये काम

ये उस समय की बात है जब बोनी की शादी नहीं हुई थी। फिर हालात कुछ ऐसे बने कि बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। वहीं श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गईं। शादी के बाद भी बोनी मन ही मन श्रीदेवी को चाहते रहे। शादी के बाद भी वो श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहते।
 

एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया। हर तरह से उनका सहयोग किया। यहां तक कि उनकी मां का जितना भी कर्ज था वो भी बोनी कपूर ने चुकाया। इससे श्रीदेवी बेहद प्रभावित हुईं।
 

इसी दौरान श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर के किस्से थे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। मिथुन को भरोसा दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांध दी थी। लेकिन मिथुन पहले से शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थाम लिया। 
 जिस एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, उसी के प्यार में पागल होकर किये ये काम

बता दें कि बोनी के बेटे अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी से बिल्कुल बात नहीं करते हैं। अर्जुन को लगता है कि उनकी मां और पापा श्रीदेवी की वजह से अलग हुए हैं। अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जाह्नवी और खुशी से कोई लेना-देना नहीं है। ना ही वो उनसे कभी बात करते हैं। वहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और अर्जुन में काफी बनती है।
Back to top button