जिद्दी ब्लैकहेड्स बार बार कर रहें हैं परेशान, ये होम रेमेडीज मिनटों में दिलाएंगे छुटकारा

लगातार बढ़ते प्रदूषण, धूल मिट्टी के कारण त्वचा को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ब्लैकहेड्स इन्ही समस्याओं में से एक है. ब्लैक हेड्स ज्यादातर नाक पर निकलते हैं.
जिससे चेहरे की पूरी खूबसूरती खत्म हो जाती है. खोयी हुई खूबसूरती को वापस लाने के लिए लड़कियां कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, पर कोई फायदा नहीं होता है.
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी.
ब्लैकहेड्स की समस्या से ऐसे पायें निजात
बेकिंग सोडा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा ले लें. अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर अपने ब्लैकहेड्स पर लगाएं. अब इसे थोड़ी देर सूखने दें. बाद में अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें.
छ दिनों तक लगातार ऐसा करने से आप की ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी.
ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने के लिए एक कटोरी में शहद, दही, नमक, गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी.
चंदन पाउडर पिंपल्स ठीक करने के साथ-साथ दाग धब्बे और ब्लैकहेड की समस्या को भी दूर करता है. चंदन पाउडर में दूध और हल्दी मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धोएं. ऐसा करने से आपकी ब्लैकहेड्स की समस्या दूर हो जाएगी.





