जानें हमारे शरीर के लिए कितना खतरनाक होता हैं मैदा, इसके सेवन से होती है ये बड़ी बीमारी
आजकल लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है। भूख लगने पर अक्सर लोग ऐसे ही स्नैक्स खा लेते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि मैदे से बनी यह चीजें आपके स्वास्थ्य को कितना नुकसान पहुंचाती है। मैदे को नियमित खाते रहने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ने लगती है।
मैदा खाने के नुकशान
डायबिटीज: मैदा खाने से शुगर लेवल तुरंत ही बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है तो अगर आप बहुत ज्यादा मैदे का सेवन करते हैं, तो पैंक्रियास की फिक्र करना शुरु कर दें।
मोटापा: मैदा में स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसलिए इसे खाने से मोटापा बढ़ता है। बहुत ज्यादा मैदा खाने से शरीर का वजन बढ़ना शुरु हो जाता है। यही नहीं इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लीसराइड स्तर भी बढ़ता है।
जानें सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के ये बड़े नुकसान, खबर पढ़कर कभी नहीं करना चाहोगे ऐसा..
पेट की समस्या: जब कोई मैदे से बनी सामग्री का सेवन करता है तो ये पूरी तरह से पच नहीं पाता है। मैदे में भारी मात्रा में ग्लूटन पाया जाता है जो खाने को लचीला बना कर उसको मुलायम टेक्सचर देता है, फूड एलर्जी का कारण बनता है।
हड्डियां और इम्यूनिटी में कमजोरी: गेहूं से मैदा बनाते समय इसमें से प्रोटीन निकाल लिया जाता है, जिसके कारण यह एसिडिक बन जाता है जो हड्डियों से कैल्शियम को खींच लेता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।