जानें क्यों कोरोना को लेकर अब चिंतित नहीं हैं भारतीय, सामने आई ये चौका देने वाली रिपोर्ट…

अगर आपको लग रहा है कि कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां अब ओवरलोड हो गया है और दूसरी खबरें पढ़ी जाए तो आप अकेले नहीं है. साल की शुरुआत से ही कोरोना वायरस पर जानकारियां ले लेकर अब भारतीय थक चुके हैं. और इतने बोर हो गए हैं को नेट पर अब बेहद कम लोग ही कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं.

कोरोना का खौफ नहीं सता रहा भारतीयों को
गूगल सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक कोविड-19 से जुड़े सर्च अप्रैल के मुकाबले मई में लगभग आधे रह गए. हालांकि, देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यह सभी आंकड़े भारत में लोगों के सर्च परिणामों पर आधारित हैं. यह दिखाता है कि लोग कोविड-19 संकट से पहले की स्थिति में लौट रहे हैं. इस सूची में ‘क्रिकेट’ एक अपवाद की तरह उभरा है. महामारी के चलते क्रिकेट का कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा है लेकिन इसे लेकर सर्च ‘पांच गुना’ बढ़ गया है.
कोरोना को सर्च करने वालों में आई कमीं
कई हफ्तों तक लोगों के बीच चर्चा में बने रहने के बाद अब लगता है कि देशभर में कोरोना वायरस को लेकर लोगों जानने की इच्छा कम हो रही है. गूगल पर मई में कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां सर्च करने के मामले में कमी आयी है और लोग वापस फिल्म, गीत-संगीत और मौसम की जानकारियों पर ध्यान लगा रहे हैं.
मई में गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने ‘लॉकडाउन 4.0’ के बारे में सर्च किया. इसके बाद दूसरे स्थान पर ‘ईद मुबारक’ रहा. ‘कोरोना वायरस’ के बारे में सर्च फिसलकर 12वें स्थान पर आ गया. जबकि फिल्म, समाचार, मौसम और शब्दों के अर्थ से जुड़े सर्च इससे ऊपर रहे.





