जानिए बटर चीज़ डोसा बनाने की विधि

बच्चे अक्सर खाना खाने न खाने के लिए बहुत सारे बहाने बनाते है.और अगर खाना उनकी पसंद का न हो तो उनका सबसे अच्छा बहाना भूख न लगना होता है.उनको खिलाने के लिए ज़रूरी है की आप  बच्चे को कुछ अलग वैरायटी जरूर खिलाएं जो टेस्टी भी हो और हैल्दी भी तो इसलिए आज हम आपको बटर चीज डोसा बनाना सीखा रहें हैं जो बनाने में भी बहुत आसान है.

जानिए बटर चीज़ डोसा बनाने की विधि

आइए जानते हैं इसे बनाने के  तरीके के बारे में-
 
 सामग्री-
 
 11/2 कप डोसे का घोल,1 प्याज(बारीक कटा),1 टमाटर(बारीक कटा),1/2 चम्मच काली मिर्च(पीसी हुई),1/2 कप पिज्जा चीज(कद्दूकस किया हुआ),2-3 तुलसी की पत्तिया,3 चम्मच मक्खन
 
 विधि-
 
1-सबसे पहले मध्यम आंच पर तवा गर्म करें और इस पर तेल फैला दें.

2-अब डोसे के घोल को तवे पर एक सार फैलाएं और इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकने दें.

3-इस पर थोड़ा सा प्याज,टमाटर,काली मिर्च और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें.

4-चीज के पिघलने पर मक्खन डालें और धीरे से डोसे को मोड़ दें.

5-इसी तरह से सारे डोसे बना लें. आपका बटर चीज डोसा बनकर तैयार है. 

6-इसे नारियल की चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.  

Back to top button