जानिए क्या होते है ऑयली स्किन के फायदे

गर्मियों में अधिक पसीना आने के कारण स्किन में आयल की मात्रा बढ़ जाती है.ऑयली स्किन के होने पर पिम्पल्स होने की सम्भावना बढ़ जाती है.इसके अलावा अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपके चेहरे पर मेकअप भी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाता है.आज तक आपने सिर्फ ऑयली स्किन के नुक़्सानो के बारे में ही सुना होगा.पर हम आपको बता दे की ऑयली स्किन होने से भी कई तरह के फायदे होते हैं. 

जानिए क्या होते है ऑयली स्किन के फायदे

आइये जानते है क्या होते ऑयली स्किन के फायदे-

1-अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप लम्बे समय तक जवान रह सकते है.ऑयली स्किन पर अतिरिक्त तेल pH लेवल को ठीक रखने का काम करता है जिससे स्किन पर झुर्रिया नहीं आती है.

2-कई लड़कियों को धुप में जाने पर टैनिंग की समस्या हो जाती है.लेकिन हमारी स्किन का प्राकर्तिक ऑयल जिसे सी बम भी कहा जाता है स्किन पर एक सुरक्षित लेयर बना कर रखता है जो स्किन को धूप से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों से बचा कर रखता है जिससे सनबर्न और टैनिंग की समस्या नहीं होती.

3-स्किन के एक्स्ट्रा आयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडैंट मौजूद होते हैं जो हमारी त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करते है.इसके अलावा यह फ्री-रेडिकल्स की वजह से स्किन को नुकसान पहुँचने से बचाते है.

 

Back to top button