लाइफ में बढ़ रही है नेगटिवटी, जानिए कौन है आपका दुश्मन

आजकल अगर आप आपनी लाइफ में काफी निराशा महसूस कर रहे हैं, आपका किसी से बात करने का मन नहीं होता है तो यही समय है जब आप अपने जीवन से उस दुश्मन को खोज निकालें जिसकी वजह से ये सब हो रहा है।
हमारी भागती-दौड़ती जिंदगी में आजकल दो पल सुकून के ढूढना हर किसी के लिए बेहत मुश्किल सा हो गया है। जिसके कारण हम रात को भी चैन से नहीं सो पाते हैं। जिसकी वजह से हमारा अगला दिन भी बेकार हो जाता है।
खराब नींद की वजह से हमारी सकारात्मक सोच पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। हम हर चीज में अच्छाई देखने की जगह उसमें गलती ढूढने लगते हैं। ऐसी स्थति खासकर उन लोगों में देखी जाती है जो किसी चिंता से पीड़ित होते है।
हाल ही में अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉयहुए में 78 रोगियों पर एक शोध किया गया। ये शोध उन 18 से 65 वर्ष की आयु के लोगों पर किया गया जो किसी भी तरह के अवसाद से पीड़ित थे। इस सभी लोगों को उनके पिछले महीने की नींद का आकलन करने के लिए एक प्रश्नावली दी गई। जिसमें पता चला कि ज्यातर लोग इसमें किसी ना किसी परेशानी का सामना कर रहे थे। किसी के साथ कोई दुर्घटना हुई थी तो कोई किसी के जाने से दुखी था।
यह भी पढ़े: अब हाथ पकड़ कर ‘आई लव यू’ बोलना भी होगा अपराध, कोर्ट ने भेजा जेल





