जानिए, कैसे छोटी साइज की जीन्स भी आपकी कमर को कर सकती है पतला

आमतौर पर हम आपको वज़न घटाने के नुस्ख़ों और तरीकों के बारे में बताते हैं. लेकिन कई बार काफी मेहनत करके आप वजन घटा भी लेते हैं. अगर आप अपने लिए कोई लक्ष्य बनाएंगे तो उसे पूरा करने की ज़िम्मेदारी भी आपकी हो जाएगी. ऐसे में आप उसे पूरा करते हैं अपने मकसद में कामयाब होते हैं. लेकिन इसका एक अलग तरीका भी है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

दरअसल, एक ट्रेंडी और फैशनेबल जीन्स खरीदिये जो आपके वर्तमान जीन्स के साइज़ से छोटी हो. इसके बाद इस छोटी साइज़ की जीन्स को आप अपने कमरे में ऐसी जगह टांग दें जहां आपकी नज़र रोज़ पड़ती हो. इसके बाद जब भी आपका वर्कआउट करने का मन नहीं होगा, इस जीन्स को देखकर आपको वज़न कम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी.
यानि आपकी उस पसंदीदा जीन्स को देखकर आपका मन भी कर जायेगा कि आपको पतला होना है. जब आप अपने लक्ष्य को हर रोज़ देखेंगे तो आप चीटिंग नहीं कर पाएंगे. थोड़े थोड़े वक्त में जीन्स को ट्राए करके देखिये कि वो फिट होती है या नहीं. और जिस दिन वो जीन्स आपको फिट हो जाए, उस दिन आपका ये पतला होने का सपना भी पूरा हो जायेगा. न सिर्फ आप अपना वज़न कम कर लेंगे, बल्कि आपको वज़न और ज़्यादा कम करने का आत्मविश्वास भी आ जाएगा.





