जानिए किस दिन लॉन्च होने जा रहा है ट्रिपल कैमरे वाला यह फ़ोन

चीन की शानदार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे जल्द ही 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजित लांचिंग इवेंट के दौरान अपना नया स्मार्टफोन Mate 20 Pro लॉन्च करने जा रही है. फिलहाल तो स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले इस स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें भी सामने आ चुकी है जिससे पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन नॉच डिस्प्ले से लैस हो सकता है. लेकिन इसे पर्दा लॉन्चिंग के बाद ही उठ पाएगा
प्राप्त खबरों के मुताबिक़, यह फोन 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले और 3120 x 1440 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ नॉच डिस्प्ले से लैस होगा जिसमें केवल फ्रंट कैमरा दिया होगा. यह फोन 980 प्रोसेसर एसओसी द्वारा संचालित किया जाएगा. साथ ही जानकारी यह भी मिली है कि स्मार्टफोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट को भी सपोर्ट करने में सक्षम है.
अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर भी इसमें होगा. वहीं बात करें इसकी कैमरा के तो इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. कैमरा विभाग में, इसमें एआई डुअल कैमरा होगा जो एआई-समर्थित सुविधाओं जैसे दृश्य पहचान, चित्र मोड और बहुत कुछ होगा. वहीं सेल्फी के दीवानों के लिए इसमें शानदार सेल्फी कैमरा भी होगा. इसकी बैटरी फिलहाल 4200 एमएएच की बताई जा रही है.





