जलवायु परिवर्तन से अमेरिका को हो सकता है अरबों डॉलर का नुकसान

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार की एक नई रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन और इसके भयानक प्रभावों के बारे में चेतावनी दी गई है कि इससे अर्थव्यवस्था को सदी के अंत तक सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

‘फोर्थ नेशनल क्लाइमेट असेसमेंट’ नामक इस रिपोर्ट को दिसंबर में आना था, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इसे शुक्रवार को ही जारी कर दिया। इस रिपोर्ट को एक हजार लोगों की 13 टीमों ने तैयार किया है। इसमें 300 प्रख्यात वैज्ञानिक भी शामिल हैं। यह इस रिपोर्ट का दूसरा भाग है। पहला भाग नवंबर 2017 में जारी किया गया था।

Back to top button