जलजीरा

सामग्री :

3 टी.स्पून पुदीने की पत्तियों का पेस्ट, 1/2 इंच अदरक, ताजा हरा धनिया पेस्ट 1 टी. स्पून, काला नमक स्वादानुसार, नींबू का रस 2 टे. स्पून, जलजीरा पाउडर 2 टी.स्पून।

विधि :

उपरोक्त सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। लगभग तीन ग्लास ठंडे पानी में पेस्ट को अच्छी तरह मिला दीजिए। फिर उसमें दो टी. स्पून जलजीरा मिला दीजिए। अब पेय को तीन ग्लासों में निकालकर बेसन की बूंदी और नींबू की स्लाइस से सजाकर पेश करें।

Back to top button