जरुर जान लें ये बातें, लड़कियों में बढ़ रहा हेयर रिबॉन्डिंग का चलन

लकड़कियों के गालों पर लहराते बाल उनको और सेक्सी बना देते है। इसलिए लड़कियां हेयर रिबॉन्डिंग का सहारा ले रही है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें घुंघराले या फिर मोटे बालों को केमिकल्स का इस्तेमाल करके सीधा किया जाता है। रिबॉन्डिंग प्रक्रिया में केमिकल्स की मदद से इन्हीं बॉन्ड्स को तोड़ा जाता है ताकि बालों के स्ट्रक्चर में मन मुताबिक परिवर्तन किया जा सके।
ऐसे रखें इनका ध्यान :
# रिबॉन्डिंग के बाद सबसे पहले तो यह ध्यान में रखें कि चाहे कुछ भी हो जाए आपको अपने बालों को गीला भी नहीं करना है। कम से कम 3 दिनों तक बालों को उसी अवस्था में रहने दें।
# रिबॉन्डिंग के बाद बालों को खुला ही रखें। बांधेंगे तो उनका स्टाइल खराब हो जाएगा। यहां तक कि सोने भी जाएं तो बालों को खोलकर ही रखें।
# रिबॉन्डिंग के 3 दिन बाद जब बालों में शैंपू करें तो ध्यान रखें कि वह केमिकल वाला न हो। शैंपू करने के बाद अच्छा सा कंडिशनर बालों में लगाएं। फिर हल्के हाथ से मसाज करने के बाद बाल धो दें।
# रिबॉन्डिंग के तुरंत बाद बालों में कलर बिल्कुल भी न कराएं। एक साथ बालों को कई तरह के केमिकल ट्रीटमेंट देने की वजह से आप बाल खो सकती हैं।
Back to top button