जयपुर में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म के बाद मारपीट कर निकाला होटल से बाहर…

जयपुर के जवाहर नगर इलाके में दिल्ली की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां होटल मीनू में मंगलवार देर रात मैनेजर और उसके साथी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद मारपीट कर युवती को होटल से बाहर निकाल दिया।

युवती रात दो बजे गस्त कर रहे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज चौधरी को सड़क पर बदहाल हालत में घूमती हुई मिली। उन्होंने युवती को रोक कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। आरोपित मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। युवती से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जा सकेगा।

Back to top button