जयपुर में जलती चिता से निकाला गया तीन साल के बच्चे का अधजला शव….

जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार को तीन साल के एक बच्चे के अधजले शव को बहार निकाला गया और फिर करीब दो घण्टे बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया । पुलिस के अनुसार भांकरोटा में रहने वाले राजेश मीणा और उसकी पत्नी नविता के बीच काफी समय से दहेज के विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रहते हैं । उनके दो बच्चे पत्नी नवीता के पास रहते हैं ।

इसी बीच शुक्रवार को उनके तीन साल के बेटे  दिव्यांश की मौत हो गई । नविता और उसके परिजन बच्चे का अंतिम संस्कार कर रहे थे कि सूचना मिलने पर राजेश मीणा वहाँ पहुंच गया और पत्नी पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर तय हुआ कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाये।पोस्टमार्टम के लिए बच्चे के अधजले शव को चिता से बाहर निकल गया। पोस्टमार्टम के बाद फिर बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। अब शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा ।

Back to top button