जम्मू कश्मीर में पा​क ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी आर्मी की ओर से सीजफायर उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। भारतीय सेना इसका कड़ा जवाब दे रही है।

Jammu and Kashmir: One Army jawan has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Poonch sector, today. More details awaited. pic.twitter.com/q4q2DL189N
— ANI (@ANI) March 24, 2019

पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का किया इस्तेमाल
पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही। पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सुबह करीब चार बजे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पिछले चार दिनों में गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें :-रामजन्मभूमि विवाद : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की आपात बैठक 
जम्मू-कश्मीर के सीमा से सटे इलाकों में लगातार पाकिस्तान सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन जारी
बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल शहीद हो गए थे। गौरतलब है कि 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारत के हवाई हमलों के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के सीमा से सटे इलाकों में लगातार पाकिस्तान सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन जारी है। आज चौथे दिन भी पाक द्वारा ये हमला किया गया। शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं जिन्होंने 12 वर्ष के एक लड़के को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी।
आतंकवादियों ने दो आम नागरिकों को  बना लिया था बंधक
गुरुवार को शुरू हुई मुठभेड़ों में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या आठ हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान गुरुवार को आरंभ हुआ था। सुरक्षा बलों को सावधानी से काम लिया क्योंकि आतंकवादियों ने दो आम नागरिकों को बंधक बना लिया था। अधिकारियों ने बताया कि एक आम नागरिक को गुरुवार शाम को बचा लिया गया, लेकिन एक अन्य बंधक की अभियान के दौरान मौत हो गई। वह 12 वर्ष का लड़का था।

Back to top button