जम्मू-कश्मीर को लेकर देश को विश्र्वास में ले केंद्र…

जम्मू-कश्मीर के हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने कहा कि राज्य में जो हो रहा है, इसको लेकर देश को विश्र्वास में लिया जाए।

कश्मीर में हालात में बेहतरी के सरकार के बयान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद व पी चिदंबरम ने कहा कि कश्मीर में हर दिन मौतें हो रही हैं।
जम्मू-कश्मीर में आठ अमरनाथ यात्रियों व सेना के छह जवानों की मौतों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार बताए कि वह राज्य के हालात को सामान्य बनाने के लिए क्या कर रही है। वे गृह राज्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।





