जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर मोदी सरकार ने लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ‘कश्मीर की स्वतंत्रता’ के लिए लड़ने वाले और कई आतंकवादी घटनाओं में लिप्त जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रलय ने यह जानकारी दी है। कि, मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार का मानना है कि तहरीक-उल-मुजाहिदीर्न टीयूएमी कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल है।
ये भी पढ़े :-आगरा में पूर्व मंत्री के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, की छानबीन 
क्योंकि इसने भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है और इसके सदस्यों को विदेश में बैठे इनके आकाओं से वित्तीय और साजो सामान संबंधी सहायता भी मिल रही है। मंत्रलय ने कहा कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन 1990 में अस्तित्व में आया था।
ये भी पढ़े :-सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में वकील प्रशांत भूषण से मांगा जवाब 
तहरीक-उल-मुजाहिदीन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन को आर्थिक सहायता और संभार तंत्र मुहैया कराने की गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके अलावा हथियार छीनने की घटनाओं और ग्रनेड हमलों में भी इसका हाथ रहा है। इसने भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है। और इसके सदस्यों को विदेश में बैठे इनके आकाओं से वित्तीय और साजो सामान संबंधी सहायता भी मिल रही है। मंत्रालय ने कहा कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन 1990 में अस्तित्व में आया था।

Back to top button