जम्मू-कश्मीर: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर

जुबिली न्यूज़ डेस्क
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह एक बार फिर से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। शोपियां में पिछले पांच दिनों में यह तीसरा एनकाउंटर है।
ये भी पढ़े : लॉकडाउन ने ‘Parle G’ में डाल दी जान
शोपियां जिले के सुगू गांव में चल रहे एनकाउंटर में माना जा रहा है कि एक घर के अंदर तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। सेना और सीआरपीएफ के इस ज्वांइट ऑपरेशन की शुरुआत बुधवार रात डेढ़ बजे के करीब हुई, जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली।
An encounter has started at Sugoo area of Shopian district. Police and security forces are carrying out the operation. Further details shall follow: Kashmir Zone Police #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) June 10, 2020
जिले में रविवार और सोमवार को लगातार दो दिन तक अलग-अलग मुठभेड़ चली थी, जिसमें नौ आतंकियों को मार गिराया गया था। रविवार को पांच आतंकी ढेर किए थे तो वहीं, सोमवार को चार आतंकवादियों को सेना ने मारा था।
ये भी पढ़े : भारत-चीन में बातचीत से सुलझेगा विवाद?
पिछले दो सप्ताह में सेना ने नौ बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया है, जिसमें 22 आतंकवादियों को मार गिराया है। शोपियां जिले में लगातार दूसरे दिन हुए एनकाउंटर के बाद यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी थी।
डीजीपी, दिलबाग सिंह ने एनकाउंटर के बारे में कहा था कि बीते, दो हफ्तों में नौ बड़े ऑपरेशनंस को अंजाम दिया गया है। इनमें से छह टॉप कमांडरों समेत 22 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया।





