जब हंगर सताए, तो फटाफट चाइनीज वेज फिंगर्स बना कर खाएं

कितने लोगों के लिए : 4जब हंगर सताए, तो फटाफट चाइनीज वेज फिंगर्स बना कर खाएं

सामग्री :

आलू- 2 उबले और स्मेश किये हुए

पत्ता गोभी- 3 बड़े चम्मच बारीक़ कटी

प्याज- 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी

गाजर- 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटे

शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी

अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच

सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच

सिरका/विनेगर- 1 छोटा चम्मच

अजीनोमोटो- चुटकीभर

ड्राई ब्रेड क्रम्स- 3-4 बड़े चम्मच

मकई का आटा- 2-3 बड़े चम्मच

1 बड़ा चम्मच तेल- 1 बड़ा चम्मच

विधि :

एक पेन में तेल डाले और गैस पर चढ़ायें। तेल गर्म होने पर उसमे अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 1 मिनट के लिए धीमी आंच पर भुने।

अब इसमे बारीक़ कटी पत्ता गोभी, प्याज़, गाजर, और शिमला मिर्च डाले और उसे कुछ मिनटों तक भूनें।

इसमें सोया सॉस, आजिनोमोटो, नमक डाले और फिर विनेगर डालकर आंच को तेज करके 2-3 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे की सब्‍जियां एकदम गलने की बजाए थोड़ी क्रंची रहें।

इन सबको एक बड़े बोल में निकाल ले और ठंडा होने दें।

ठंडा होने के बाद इसमे उबले आलू को अच्छी तरह मिक्स कर ले और फिर इसमें ड्राई ब्रेड क्रम्स को डालकर अच्छी तरह मिला ले, इससे बाइंडिंग अच्‍छी होगी।

अब थोडा थोड़ा मिश्रण हाथो में ले कर उसे फिंगर्स जैसा आकर देते हुए सारे फिंगर्स तैयार कर लें।

सभी फिंगर्स पर मकई का आटा लपेट कर, उस पर कॉर्न फ्लोर भी अच्‍छी तरह लगा दें।

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करलें। गर्म तेल में पहले से तैयार फिंगर्स को दो तीन करके डीप फ्राई करें।

आंच धीमी रखें ताकि फिंगर्स ऊपर से अच्‍छी तरह कुरकुरे हो जायें।

लीजिए तैयार हैं आपके चाइनीज़ वेज फिंगर्स। इन्‍हें सोया चिली सॉस या अपनी पसंद के किसी भी डिप के साथ सर्व करे।

 

Back to top button