जब ब्रेक-अप के तुरंत बाद इस लड़की ने किया दुनिया का सबसे अनोखा काम, एक लड़की की कहानी उसी के शब्दों में

आजकल के टाइम में ब्रेक अप और पैच अप दो सबसे चर्चित शब्द हैं. अब या तो आपका रिलेशनशिप बहुत अच्छा चलता है या हो जाता है ब्रेक अप. लेकिन ये रिलेशनशिप परेशानी का सबब तब बनता है जब ब्रेक अप के बाद आप डिप्रेशन में चले जाते हैं. लेकिन क्या पता किस्मत ने आपके लिए कुछ और बेहतर संभाल कर रखा हो. कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ है एक इंसान के साथ. आइए आपको भी पढ़ाते हैं एक लड़की की कहानी उसी के शब्दों में.
हमारी पांचवी सालगिरह थी जब मेरे बॉयफ्रेंड डैन ने मेरे साथ ब्रेक अप कर लिया. मैंने उसको किसी दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था. बस उसके बाद हमारे बीच के सभी रिश्ते खत्म हो गए. डैन ने मुझसे माफी मांगी लेकिन मैं उसे माफ नहीं कर सकती थी.
मुझे शक तो डैन पर बहुत पहले से था, बस कभी उसे रंगे हाथों पकड़ नहीं पाई. उसका हर रोज रात में देर से आना मुझे खटकता था. एक दिन जब उसको फोन मिलाया तो मुझे किसी दूसरी लड़की की आवाज सुनाई दी, लेकिन फिर भी डैन ने बोला कि वो आफिस में है. जब मैंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि वो झूठ बोल रहा है.
लेकिन डैन ने कभी भी अपनी गलती स्वीकार नहीं की. मेरा शक उस दिन और गहरा हो गया जब हम एक कार्यक्रम में बाहर गए थे. वहां डैन का साथी ये जानता ही नहीं था कि मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं. फिर मुझे लगा जब उसकी जिंदगी में कोई और लड़की आ गई हो तो कोई मुझे कैसे पहचानेगा.
जानिए कैसे स्त्रियों को सेक्स के दौरान पुरुषों ज्यादा मिलता है आनंद, खुल गया सबसे बड़ा रहस्य…
लेकिन मुझे उस दिन बहुत खुशी हुई जब मैंने डैन को रंगे हाथों पकड़ लिया क्योंकि कम से कम अब मैं अपनी जिंदगी में आगे तो बढ़ सकती थी. एक दिन मेरी तबीयत ठीक नहीं थी तो मैं आफिस से जल्दी घर आ गई. घर आते ही मैंने देखा कि डैन किसी लड़की को किस कर रहा था. ये देखकर मैं परेशान या उदास नहीं हुई बल्कि उसको भुलाया और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई. डैन से ब्रेक अप होते ही मैंने अपने दोस्त की मदद से टिंडर पर अपना अकाउंट बनाया. ये सच है ऐसा करने से मैं अपने दुख से दूर जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन शायद वो मेरी लाइफ का सबसे अच्छा फैसला था.
मुझे थोड़े ही टाइम में टिंडर पर 12 मैच मिल गए और मैथ्यू नाम का लड़का मुझे पसंद आ गया. जब मैं उसके साथ पहली डेट पर गई, उसने मुझे गुलाब का गुलदस्ता दिया और इटालियन रेस्टोरेंट में खाना खिलाया. हम दोनों ने खूब बातें की और एक दूसरे को समझने की कोशिश की.
उससे बात करते समय मुझे पता चला कि मैथ्यू का भी ब्रेक अप हुआ है. ये सुनकर मुझे तसल्ली हुई क्योंकि अब वो मेरी परिस्थिति को बेहतर तरीके से समझ सकेगा. अब मैं मैथ्यू की तरफ आकर्षित तो थी. वैसे होती भी क्यों ना, वो इतना खुले विचारों, और विनम्र स्वभाव का था. वो मेरे एक्स बॉयफ्रेंड डैन के मुकाबले बहुत अच्छा था.
अब अपने अनुभव को देखते हुए मुझे लगता है कि मैं अब उन लड़कियों को थोड़ा आत्मविश्वास प्रदान कर पाऊंगी जिनका अभी-अभी ब्रेक अप हुआ है. मैं उनको कह पाउंगी कि आप अपनी लाइफ में आगे बढ़े और अपने सपनों के राजकुमार को खोजें. जिस तरीके से मुझे मेरा सपनों का राजकुमार मिल गया, क्या पता आपको भी मिल जाए.





