जब तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करते रहेगे ये काम, भाजपा जीतते रहेगी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर एक बार फिर सवाल उठता नजर आ रहा है। उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी की किरकिरी हो गई। विक्रम सैनी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब तक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहेंगे तब तक भाजपा जीतती रहेगी। इसके बाद उन्होंने कहा, अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं रहेंगे तो बीजेपी के लिए सरकार बनना मुश्किल हो जाएगा। बीजेपी के विधायक द्वारा ऐसा बयान देना बीजेपी के लिए चिंता की बात है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के घर आयकर विभाग ने मारा छापा
मुज़फ्फरनगर के खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक है विक्रम सैनी
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी आये दिन अपने बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक और बयान देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल, ममता, मायावती, अखिलेश और सभी विपक्षी का यह गठबंधन नहीं, ये ठगबंधन है और ये चल नहीं पाएगा। इसलिए मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि केंद्र में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। इसके बाद विधायक विक्रम सैनी ने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिपण्णी करते हुए आगे कहा कि देश में वोट हाथ जोड़कर मांगे जाते हैं, लेकिन एक राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष संसद में आंख मारे, ये बहुत गलत है। इस आदत को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं, राहुल की शादी पर विधायक ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस अध्यक्ष में क्या कमी है जो शादी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, यह उनका निजी मामला है।





