जदयू की बैठक शुरू होते ही राजद खेमा में भी बढी सरगर्मी, तेजस्वी से मिलने पहुंचे नेता

पटना. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफा नहीं देने के आरजेडी के दो-टूक फैसले के बाद अब नजरें जेडीयू की ओर टिक गई हैं। मंगलवार को सीएम आवास में जेडीयू स्टेट एग्जीक्यूटिव की मीटिंग के बाद सियासी तस्वीर साफ हो सकती है। इस बीच, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से राजद नेता आलोक मेहता मिलने पहुंचे हैं। इसके कयासों का दौर तेज हो गया है। अपने इमेज से नीतीश समझौता नहीं करते…
जदयू की बैठक शुरू होते ही राजद खेमा में भी बढी सरगर्मी, तेजस्वी से मिलने पहुंचे नेता
 
– वैसे तो इस मीटिंग में संगठन के विस्तार पर बातचीत होने का प्रस्ताव है, लेकिन इसमें ताजा राजनीतिक हालात पर भी निश्चित रूप से विचार होगा। 
– आरजेडी को लेकर पार्टी का रुख आज ऑफिशियली साफ हो जाएगा।
– सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने कोर ग्रुप के साथ सुबह और फिर शाम को मीटिंग की थी।
– सीएम ने प्रदेश जेडीयू प्रेसिडेंट वशिष्ठ नारायण सिंह, नेशनल जनरल सेक्रेटरी आरसीपी सिंह, मंत्री विजेंद्र यादव और ललन सिंह के साथ राजनीतिक हालात पर चर्चा की। 
– मीटिंग में शामिल होने आए नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार अपने इमेज से कोई समझौता नहीं करने वाले हैं।
 
तेजस्वी से मिलने पहुंचे राजद नेता
– मंगलवार की सुबह जदयू बैठक शुरू होने के साथ ही राजद खेमा में भी सरगर्मी बढ़ गयी है।
– तेजस्वी यादव से मिलने राजद के बड़े नेता आलोक मेहता, विजय प्रकाश, ललित यादव समेत कई लोग पहुंचे हैं।
– ललित यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव अपना इस्तीफा नहीं देंगे।
– तेजस्वी यादव ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है।
– नीतीश कुमार की तरह ही तेजस्वी यादव भी भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करते हैं।
– लालू राबड़ी आवास पर राजद नेताओं की बैठक चल रही है।
 
तेजस्वी का ट्वीट
राजनीतिक सरगर्मी के बीच तेजस्वी यादव ने अपनी एक कविता ट्वीट किया है। तेजस्वी ने अपनी इस कविता के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त किया है।
जनता के अधीन
विकास में लीन
न सम्मान का मोह
न अपमान का भय
जनहित सर्वोपरि
ग़रीब हमारे मुकुटमणि
 
 
 
Back to top button