साहा-जडेजा संभालने में जुटे, टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार


मगर टीम इंडिया की नई दीवार माने जाने वाले पुजारा में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू गमागे ने छेद कर दिया। गमागे ने पुजारा को बेहतरीन इनस्विंग गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 117 गेंदों में 10 चौको की मदद से 52 रन बनाए।
इससे पहले टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के शुरुआती दो दिन बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहे। पहले दिन सिर्फ 11।5 ओवर का खेल हो सका जबकि दूसरे दिन 21 ओवर का खेल संभव हो पाया। मेजबान टीम की स्थिति इस समय अच्छी नहीं है। उसने पहले दिन तीन जबकि दूसरे दिन दो विकेट खोए।
बता दें कि श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने गुरुवार को महत्वपूर्ण टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने मेजबान टीम को पारी की पहली ही गेंद पर तगड़ा झटका दिया। उन्होंने ओपनर केएल राहुल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद लकमल ने शिखर धवन (8) को अपना दूसरा शिकार बनाया। धवन ने ऑफस्टंप के जरा सी बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग पर लगकर स्टंप ले उड़ी। लकमल ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और LBW आउट किया।
इसके बाद दासुन शनाका ने अजिंक्य रहाणे (4) और रविचंद्रन अश्विन (4) को अपना शिकार बनाया। शनाका ने रहाणे को विकेटकीपर के हाथों जबकि अश्विन को पॉइंट पर करुनारत्ने के हाथों कैच आउट कराया।





