छोले भटूरे को लेकर विराट कोहली ने खोला बड़ा राज, कहा-सिर्फ गेंद ही नहीं…

विराट कोहली Reveals: विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में की जाती है। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली रोजाना जिम्नेशियम में काफी समय बिताते हैं। उन्होंने अपने खान-पान पर बहुत नियंत्रण किया है और कई चीजों से परहेज भी किया है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि उन्हें छोले-भटूरे  बहुत पसंद है।

विराट कोहली बचपन में बहुत मोटे थे लेकिन उन्होंने फिटनेस पर जबर्दस्त मेहनत की है। इसी के चलते विराट की गिनती दुनिया के फिट क्रिकेटरों में की जाती है। वे हमेशा जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपने फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्तर में भी काफी सुधार हुआ और इसके चलते अब भारतीय टीम भी दुनिया की फिट टीमों में शामिल है।

यह भी पढ़ें: INDvsSL T20: आज बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, जानिए प्लेयिंग इलेवन…

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गुवाहाटी में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था जबकि भारत ने इंदौर में दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। टीम इंडिया की निगाहें अब तीसरे मैच को जीत सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाने की रहेगी। इस बीच विराट ने गुरुवार को ट्विटर पर नेट्स सेशन का फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘जैसे गेंदबाजों के हाथ से निकलती गेंद पर ध्यान चाहिए होता है, वैसे ही ‘चीट मील’ के दौरान छोले भटूरे पर भी ध्यान लगता है।’ इस तरह विराट ने खाने के मामले में खुलासा किया कि उन्हें छोले भटूरे बहुत पसंद है। उनके ट्विट पर फैंस ने फनी रिप्लाय किए हैं। विराट के निशाने पर इस मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड रहेगा।

Back to top button