छात्राओं ने कराया प्रोफेसर को सस्पेंड, उत्पीड़न का लगाया आरोप

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी थैरेपी विभाग के हेड डॉ. सेंथिल पी पर कई लड़कियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पता लगा है कि डॉ. सेंथिल पी. लड़कियों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर स्वीट हार्ट या स्वीटू कहकर बुलाते थे.डॉ. सेंथिल पी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लड़कियों ने बड़ी संख्या में मी-टू का कैंपेन चलाया और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (आईएपी) के महिला सेल में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई.

लड़कियों की शिकायत मिलने के बाद एसोसिएशन ने डॉ. सेंथिल को सस्पेंड कर दिया है और कॉलेज प्रशासन मामले की जांच कर रहा है. हालांकि, अब तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है.

शिकायत करने वाली लड़कियों का आरोप है कि डॉ़. सेंथिल पी. वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज करते हैं. यदि कोई लड़की उनसे चैट करती है तो वो उसे लवली गर्ल, स्वीट हार्ट, ब्यूटी बेबी कहकर बुलाते हैं.

यह भी पता लगा है कि डॉ़. सेंथिल पी जब मैंगलुरू में थे तो वहां कॉलेज की लड़कियों ने भी उन पर इसी तरह के आरोप लगाए थे. सोशल मीडिया पर डॉ. सेंथिल पी. कुमार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग हो रही है.





