छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री को लखनऊ में पड़ा दिल का दौरा, चुनाव प्रचार के लिए…

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को दिल का दौरा पड़ा है। वे चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ गए हुए थे। वहीं उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद स्थानीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए उन्हें दाखिल कराया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि उन्हें सीने में दर्द के साथ माइनर हार्ट अटैक आया है। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी। डॉक्टरों ने कहा है, घबराने की कोई बात नहीं है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को बताया ‘कांग्रेस परिवार’ का हिस्सा, और बोले

राज्य के मंत्री मोहम्मद अकबर भी इस वक्त उनके साथ मौजूद हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। इनके अलावा मुख्य सचिव गौरव द्विवेदी भी लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। चौबे के परिजनों को रायपुर से विशेष चार्टड प्लेन से सीधे दिल्ली ले जाया जा रहा है।

Back to top button