छत्तीसगढ़: लुभावने प्रचार-प्रसार से महिलओं पर दाना दल रही है पार्टियां
छत्तीसगढ़ में इस समय पार्टिया महिला वोटर्स को रिझाने के लिए लुभावने घोषणा कर रहे है , बीजेपी आज दुर्ग में महिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है, इसमें तकरीबन एक लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है, कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे ।
इस समय बीजेपी खासकर महिला वोटर्स पर खास ध्यान दे रही है, यही वजह हो सकती है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने ही महिला वोटर्स को फोकस रख कई योजनाएं लॉन्च की है, चाहे केंद्र की उज्ज्वला योजना हो या रमन सरकार की स्काई योजना,
वहीं कांग्रेस का दावा है कि उनकी पार्टी ही महिलाओं की सबसे बड़ी हितैषी है, आजादी के बाद से लेकर आज तक उनकी पार्टी ने ही महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है, जोगी कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी पार्टी को महिलाओं का सबसे बड़ा हितैषी बताकर सत्ता में आने पर उनके लिए बहुत कुछ करने का दावा ठोक रही है ।
छत्तीसगढ़ की चुनावी घमासान के बीच ऐसे कई सियासी दल अपने-अपने फायदे के लिए महिला वोटर्स को रिझाने में जुटे हुए हैं,और एक से बढ़कर एक घोषणा कर रही है ।





