रूस: चोर ऐसे चुरा ले गए 56 टन वजनी पुल, किसी भनक तक नहीं लगी

भारत समेत दुनिया में चोरी की घटनाएं कोई असामान्य नहीं हैं। लेकिन, यह चोरी किसी छोटी-मोटी चीज की हो तो यकीन करना आसान है। अगर कोईं यह कह दे कि चोर एक पूरा का पूरा पुल चुराकर ले गए हैं तो यह हैरान करने वाली बैत है। रूस में संदिग्ध चोरी की एक घटना ने सबको इसी तरह हैरान कर दिया है। यहां शातिर दिमाग चोरों ने 56 टन के एक पुल को ही गायब कर दिया है। स्थानीय लोग भी चोरी से इन्कार नहीं कर रहे हैं।
यह मामला रूस से आर्कटिक क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अंग्रेजी अखबार मुताबिक रूस के मुर्मनस्क क्षेत्र में उंबा नदी पर बने पुल के 75 फीट का हिस्सा गायब हो गया है। यह पुल अब इस्तेमाल में नहीं था।
मई में इस पुल के रहस्यमय तरीके से गायब होने की चर्चा रूस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीके पर शुरू हुई थी। 16 मई को वीके पेज पर जारी फोटो में पुल के बीच के हिस्से को पानी में गिरा दिखाया गया था।
भारतीय मूल के अय्यर बने, ब्रिटिश विदेश कार्यालय बोर्ड में मुख्य अर्थशास्त्री
लेकिन उसके दस दिन बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और कई फोटो डाले गए, जिसमें पुल का कहीं कुछ अता-पता ही नहीं था। पानी में गिरे पुल का मलबा भी गायब हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि मेटल चुराने वालों ने पहले पुल को पानी में गिराया और फिर धीरे-धीरे उसे गायब कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह स्क्रैप चुराने वाले गिरोह का काम हो सकता है। लेकिन अभी किसी की पहचान नहीं हुई है। चोरी के तौर-तरीकों के बारे में भी कुछ सुराग नहीं लग पाया है।





